रेलवे सुरक्षा या अत्याचार.? दिव्यांगों की राह पर लगा ताला

Spread the love

पूर्णा स्टेशन पर RPF की मनमानी से दिव्यांग यात्रियों को भारी परेशानी

oplus_131072

पूर्णा, ता. 23 (प्रतिनिधि) पूर्णा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मनमानी ने दिव्यांग यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर स्थित काउ कैचर के पास दिव्यांग यात्रियों के लिए बनाया गया विशेष रास्ता सुरक्षा बल ने ताला लगाकर बंद कर दिया है। इस वजह से दिव्यांग यात्रियों के लिए स्टेशन में प्रवेश करना और बाहर निकलना लगभग असंभव हो गया है।इस घटना से यात्रियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि “सुरक्षा के नाम पर दिव्यांगों को परेशान कर रेलवे क्या हासिल करना चाहता है?” सभी यात्रियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप कर रास्ता खोलने की मांग की है।

पुर्णा रेल्वे स्थानक पर, कुछ साल पहले नांदेड रेल मंडल के तत्कालीन डीआरएम त्रिकालज्ञ रभा ने स्टेशन परिसर में जानवरों की आवाजाही रोकने के लिए प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 के बाहर टिकट बुकिंग ऑफिस के सामने काउ कैचर लगवाया था। उस समय दिव्यांगों के लिए एक विशेष रेलिंग वाला रास्ता छोड़ा गया था, ताकि वे आसानी से स्टेशन में आ-जा सकें।लेकिन अब हालात बदल गए हैं। हाल ही में नियुक्त RPF निरीक्षक ने पिछले डेढ़ महीने से इस रास्ते पर “नो एंट्री” बोर्ड लगाकर ताला जड़ दिया है। अब दिव्यांग यात्रियों को स्टेशन में आने-जाने के लिए पहले RPF ऑफिस में जाकर चाबी मांगनी पड़ती है।कुछ यात्रियों ने जब इस बारे में संबंधित निरीक्षक से बात की, तो उन्होंने शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया। नतीजतन, अब दिव्यांगों के परिजन उन्हें गोद में उठाकर काउ कैचर पार करवा रहे हैं – यह दृश्य यात्रियों के लिए बेहद पीड़ादायक बन गया है।

You cannot copy content of this page