‘वंदेभारत’ ट्रेन को पूर्णा जंक्शन पर स्टॉप दिजीए;बसपा की मांग
पूर्णा(प्रतिनिधी)
रेल्वे बोर्डने हाल ही में जालना- मुंबई ‘वंदेभारत’ एक्सप्रेस का विस्तार कर नांदेड से मुंबई तक चलाने कि घोषणा की है| परभणी और नांदेड जिलो मे स्वागत किया जा रहा है। पुर्णा रेल्वे (जं) सवथानकपर स्टाॅप न देने के कारण यात्रियों में इस बात को लेकर भी भारी गुस्सा है| बसपा के नेता देवराव खंदारेने ईसी बात को लेकरं गाडीको पूर्णा स्टाॅपेज देने की मांग कर आंदोलन करने का ईशारा निवेदन दिया है|
ब्रिटिश काल से एक महत्वपूर्ण और केंद्रीय रेल्वे हब विदर्भ को जोडणे वाला दक्षिण मध्य रेल्वे का पूर्णा जंक्शन है| हाल ही में विस्तार की गई वंदेभारत को रुकने की अनुमती नही दी गई है। पूर्णा शहर महाराष्ट्र शासन के द्वारा घोषित बौद्ध तीर्थस्थल है, और दुनिया भर से बौद्ध अनुयायी का ऊस स्थान पर आते है। पूर्णा को एक ऐतिहासिक शहर का महत्व प्राप्त है लेकिन पूर्णा के महत्व को कम करने की लगातार कोशिश की जा रही है। जब की नांदेड मे कुछ नही था तब यहा रेल्वे का मंडल कार्यालय लोको शेड हजारो कर्मचारी और शेकडो आवास थे आज भी यहा महाराष्ट्रामे सबसे ज्यादा जमीन अगर रेल्वे की कही पर जगा है तो वो पूर्णा शहर मे है।इस बात को मदेनजर नजर रखते हुए हम आपसे सादर निवेदन करते है की, वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन का स्टॉप पूर्णा जंक्शन पर रखिए अन्यथा बहुजन समाज पार्टी जिल्हा की तरफ से संविधानिक मार्ग के रूप में आंदोलन किया जायेगा इसकी सर्वस्वी जबाबदारी आपकी रहेगी असा इशारा बसपाके वरीष्ठ नेता देवराव खंदारे ईन्होंने नांदेड रेल्वे विभाग को दिय गये निवेदन मे कहा है|