जशने ईद-ए-मिलादुन नबी का त्योहार;पुर्णा शहर में निकला भव्य जुलूस

Spread the love

शहर के विभिन्न मोहल्लो मे महाप्रसाद का आयोजन।

पूर्णा, ता. ८ (प्रतिनिधि): पैगंबर हजरत मोहम्मद (स) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूर्णा शहर में सोमवार (ता.८) को ईद-ए-मिलादुन नबी का जलसा बड़े उत्साह और आनंदमय वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाजबंधुओं में विशेष उल्लास का माहौल देखने को मिला।

पूर्णा शहर में समाजबंधुओं द्वारा आयोजित जुलूस प्रमुख मार्गों से निकाला गया। इस भव्य जुलूस ने पूरे शहर को उत्सवी रंग में रंग दिया। सुबह ९:०० बजे शहर के विभिन्न मोहल्ललो से मुस्लिम बंधू जामा मस्जिद के सामने ईकठा हुए और एक भव्य जुलूस की शुरुआत जामा मस्जिद के सामने से हुई। इसके बाद यह बसवेश्वर चौक, मस्तानपुरा छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, भगतसिंह चौक, अण्णाभाऊ साठे चौक, कुंभार गली, महर्षि दयानंद चौक, खुरेशी मोहल्ला होकर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक से होता हुआ फिरसे जामा मस्जिद के सामने आकर उलमाओ के मार्गदर्शन के बाद विसर्जित हुआ। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने इस्लामी नारे लगाते हुए झंडे लहराए और पैगंबर मोहम्मद (स) की शिक्षाओं का गौरव किया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अन्य समाजबंधुओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया। विभिन्न मंडलों की ओर से खाद्य सामग्री का वितरण कर भाविकों का स्वागत किया गया। लड्डू, जलेबी, गुलाबजामुन, समोसे और पीने का पानी बांटकर जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह और बढ़ाया गया।

जुलूस की शांति और सुरक्षा के लिए उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. समाधान पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक विलास गोबाडे ने जगह-जगह कड़ा पुलिस बंदोबस्त रखा था। जिसके चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका प्रशासन ने जुलूस मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर स्वास्थ्य सुविधाएं और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराईं।ईद-ए-मिलाद के अवसर पर पूरा पूर्णा शहर उत्सवमय हो गया और समाजबंधुओं ने पैगंबर मोहम्मद(स) की शिक्षाओं से एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।


You cannot copy content of this page